IGRMS Menu

सप्ताह का प्रादर्श-EXHIBIT OF THE WEEK-184

सप्ताह का प्रादर्श-184
(
07 नवम्बर से 13 दिसम्बर 2023 तक)
कृष्णा रास

एक मधुबनी चित्रकला

बिहार के मिथिला क्षेत्र में प्रचलित मधुबनी चित्रकला के लोकप्रिय विषय कृष्ण रास पर आधारित इस पेंटिंग में यमुना नदी के तट पर गोपिकाओं के साथ भगवान कृष्ण को एक हाथ में बांसुरी लिए दर्शाया गया है। गोपिकाओं को पानी लाते व भगवान कृष्ण को गोपिकाओं के पीछे कदम्ब वृक्ष के नीचे खड़े दर्शाया गया है। पेंटिंग के निचले हिस्से में यमुना नदी के अंदर सर्पराज कालिया नाग एवं पृष्ठभूमि में वृक्ष, फूल, पक्षी दर्शाए गए हैं जो दृश्य की प्राकृतिक सुंदरता में अभिवृद्धि करतें हैं। पेंटिंग की विशेषता जटिल रूपांकन और जीवंत रंग हैं। मधुबनी पेंटिंग में उपयोग किए जाने वाले रंग भी महत्वपूर्ण हैं और प्रत्येक रंग एक अलग भावना या अर्थ को अभिव्यक्त करता है, ये रंग प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त होते हैं। कृष्ण रास के अलावा अन्य पौराणिक कहानियाँ जैसे रामायण और महाभारत के दृश्य भी मधुबनी पेंटिंग के लोकप्रिय विषय हैं।

Exhibit of the week- 184
(07th to 13th December 2023)
KRISHNA RAAS

A Madhubani painting

Madhubani painting is practiced in the Mithila region of Bihar. Krishna Raas is a popular theme in Madhubani painting. The painting is depicting the scene of Lord Krishna with flute in one hand along with the Gopikas on the bank of the river Yamuna. The Gopikas are seen carrying water, Lord Krishna is depicted behind the Gopikas standing under a Kadamba tree. The snake king, Kaliya Nag is also depicted on the lower portion of the painting inside the river Yamuna. The background of the painting features the tree, flowers, birds which enhance the natural beauty of the scene. The painting is characterized by intricate motifs and vibrant colours. The colours used in Madhubani painting are also significant and each colour represents a different emotion or meaning. The colours are derived from natural sources. Besides Krishna Raas other mythological stories like scene from Ramayana and Mahabharata are also popular theme of Madhubani painting.

#krishnaraas #madhubanipainting #folk #madhubani #bihar #krishna #gopika #raas #igrms #museumfromhome #objectoftheweek #ethnograhicobject #museumobject #museumofman #museumofmankind #museumofhumankind #experienceigrms #igrmsstories #ArchivalThursday