सप्ताह का प्रादर्श-84
(03 से 09 जनवरी 2022 तक)
केडियू या झूलाड़ी
लड़के के लिए अंगरखा
कच्छी रबारी सफेद रंग का एक सूती अंगरखा पहनते हैं जिसे केडियू या झूलाड़ी के नाम से जाना जाता है। इसमें लंबी पतली आस्तीन होती हैं, तथा छाती और पीठ के हिस्से पर कई चुन्नटें होती हैं। आस्तीन की लंबाई बाँहों की तुलना में अधिक लंबी होती हैं और इसलिए जब इसे पहना जाता है, तो इसमें कलाई के चारों ओर गोलाकार सिलवटें बनती हैं।आस्तीन के सिरों पर कढ़ाई वाली पट्टियां हैं। इस डबल ब्रेस्टेड जैकेट के सामने के दाएं भाग को बाये भाग के ऊपर रखा जाता है और एक तरफ डोरी या बटन से बांधा जाता है। जैकेट के ऊपरी अग्र और पार्श्व भाग पर रंगीन धागों से फूलों और ज्यामितीय रूपांकनों की विस्तृत कढ़ाई की गई है। ऊपरी पल्ले को और किनारों को सुनहरे पट्टों से सजाया गया है।
आरोहण क्रमांक : 96.56
स्थानीय नाम : केडियू या झूलाड़ी, लड़के के लिए अंगरखा
समुदाय : रबारी
स्थानीयता: कच्छ, गुजरात
माप: अधिकतम ऊंचाई- 46 सेमी, आस्तीन के साथ अधिकतम चौड़ाई- 146cm
Exhibit of the week- 84
(03rd to 09th January 2022)
Kediyu or Jhooladi
Flared Jacket for male child
The Kutchi Rabari wear a white cotton flared jacket locally known as Kediyu or Jhooladi as upper garment. It has long tapering sleeves with multiple gathers on the chest and at the back. The sleeves are much longer than the length of the arm and when worn, are wrinkled upwards to form circular folds round the wrist. The ends of the sleeves have embroidered bands. The upper fold of this double-breasted jacket is placed over the lower one and is tied on the one side by strings or buttons. The upper front and back portion of the jacket is elaborately embroidered with floral and geometric patterns designs in colourful thread. The upper flap and end of the border is decorated with golden border.
Accession no: 96.56
Local Name: Kediyu or Jhooladi, flared jacket for male child
Community : Rabari
Locality: Kutch, Gujarat
Measurement: Max. Height- 46 cm and Max. width with sleeves- 146cm
kediyu #jhooladi #jacket #angarakha #textile #rabari #kutch #gujarat #igrms #museumfromhome #objectoftheweek #ethnograhicobject #museumobject #museumofman #museumofmankind #museumofhumankind #experienceigrms #igrmsstories #staysafe #covid19