सप्ताह का प्रादर्श-164
(20 से 27 जुलाई 2023 तक)
राजा अमर सिंह राठौड़
राजा की एक कठपुतली
राजस्थान में स्थानीय रूप से कठपुतली के नाम से ज्ञात कठपुतली खेल की एक समृद्ध परंपरा है। यह कठपुतलियाँ लकड़ी से बनाई जाती हैं और मध्यकालीन राजस्थानी शैली की वेशभूषा में रंग-बिरंगे परिधानों से खूबसूरती से अलंकृत की जाती हैं। कठपुतलियों को सामान्यतः लंबे लहंगों में दर्शाया जाता है। अधिकांश कठपुतलियों के पैर नहीं बनाए जाते, उनके सिर, कंधे, कोहनी, बांह, कमर और घुटनों पर जोड़ होते हैं, जिससे वे आवश्यकतानुसार आसानी से चलाई जा सकती हैं। कठपुतली कलाकार उन्हें डोरियों से संचालित करते हैं जो सामान्यतः उनकी उंगलियों से बंधी होती हैं। कठपुतलियों का प्रदर्शन राजाओं की कहानियों पर आधारित विषयों पर होता है और उन्हें क्षेत्रीय लोक संगीत के साथ प्रदर्शित किया जाता है। राजा अमर सिंह राठौड़ कठपुतली प्रदर्शन के एक प्रसिद्ध पात्र हैं जिनकी गाथा राजस्थान के लोकप्रिय गीतों में गाई जाती है।
आरोहण क्रमांक 2006.1030
स्थानीय नाम- राजा अमर सिंह राठौड़, राजा की एक कठपुतली
समुदाय – लोक
स्थान – उदयपुर, राजस्थान
Exhibit of the week- 164
(20th to 26th July 2023)
RAJA AMAR SINGH RATHOR
A string puppet of king
Rajasthan has a rich tradition of puppetry locally known as kathputli. Puppets are made out of wood and beautifully decorated with colourful costumes. The costume and attires are akin to medieval Rajasthani style. The puppets are normally shown in long skirts. Most of the puppet figures have no legs. The puppets are having joints at head, shoulders, elbows, arms, waist and knees, so they can move easily as per the requirment. The puppeteers manipulate them with strings which are normally tied to his fingers. Kathputli shows are accompanied with regional folk music. The themes are based on the stories of kings. Raja Amar Singh Rathor is a famous character of kathputli show whose story is celebrated in the popular ballads of Rajasthan.
Acc. No. 2006.1030
Local Name- RAJA AMAR SINGH RATHOR, A string puppet of king
Community – Folk
Locality – Udaipur, Rajasthan
#puppet #puppetry #kathputli #stringpuppet #rajaamarsingh #folk #udaipur #rajasthan #artandcraft #igrms #museumfromhome #objectoftheweek #ethnograhicobject #museumobject #museumofman #museumofmankind #museumofhumankind #experienceigrms #igrmsstories #staysafe