सप्ताह का प्रादर्श-128
(07 से 13 नवम्बर 2022 तक)
पुथुकुली, पारंपरिक कढ़ाई वाला एक शॉल
पुथुकुली, तमिलनाडु की नीलगिरी पहाड़ियों में निवासरत पशुपालक टोडा जनजाति का पारंपरिक कढ़ाई वाला एक शॉल है। टोडा समुदाय को पुथकुली या पुथुकुली नामक उनके पारंपरिक शॉल के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है। कढ़ाई की इस शैली को टोडा भाषा में पुगुर कहा जाता है जिसका अर्थ फूल है। पुथुकुली इनके त्योहारों और अंत्येष्टि में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टोडा महिलाऐं सफेद कपड़े पर प्रमुखतः लाल और काले रंग के रूपांकनों की इस पारंपरिक बुनाई में निपुण होती हैं। यह कढ़ाई कपड़े के पीछे की तरफ की जाती है। इसमें शॉल पर सूर्य, चंद्रमा, गिलहरी, खरगोश, भैंस के सींग, मानवरूपी आकृतियाँ, पुष्प और आड़े तिरछे नमूनों वाली सामान्य आकृतियां बनाई जाती हैं। पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक कढ़ाई की यह कला टोडा जनजाति की पहचान बन गई है।
आरोहण क्रमांक 84.147
स्थानीय नाम – पुथुकुली
समुदाय- टोडा
स्थानीयता- नीलगिरी, तमिलनाडु
Exhibit of the week- 128
(07th to 13th November 2022)
PUTHUKULI
A traditional embroidered shawl
Puthukuli is a traditional embroidered shawl belonging to the Toda tribe. Toda is a pastoral group residing in the Nilgiri hills of Tamilnadu. They can be easily identified for their traditional shawlwrap called Poothkuli or Puthukuli. This style of embroidery is called Pugur in Toda language which means flower. Poothukuli holds a very important role in their festivals and funerals. The Toda women are expert in this traditional weaving with dominant red and black colorful motifs on a white fabric. The embroidery process is done on reverse of the cloth. The common motifs found on their shawl are sun, moon, squirrels, rabbits, buffalo horns, anthromorphic figures, floral and zig-zag patterns. This art of embroidery is continuing since generations and it has become an identity of Toda tribe.
Acc. No. 84.147
Local Name – PUTHUKULI
Community- Toda
Locality- Nilgiri, Tamilnadu
#puthukuli #poothkuli #todashawl #shawl #toda #nilgiri #tamilnadu #igrms #museumfromhome #objectoftheweek #ethnograhicobject #museumobject #museumofman #museumofmankind #museumofhumankind #experienceigrms #igrmsstories #staysafe