सप्ताह का प्रादर्श-108
(20 से 26 जून 2022 तक)
कल्लू चेथु उपकरणंगल
(ताड़ी उपकरण)
ताड़ी या ताड़ की मदिरा, एक पेय पदार्थ है जो ताड़ की विभिन्न प्रजातियों जैसे ताड़, खजूर और नारियल के पेड़ के रस से प्राप्त किया जाता है। ताड़ी संकलक “चेथुकरण” द्वारा ताड़ या नारियल के पेड़ के फूल खिलने से पहले रस निकाला और एकत्र किया जाता है। ताड़ी निकालने वाले उपकरणों में विभिन्न प्रकार के चाकू, नारियल के खोल से निर्मित एक पात्र, रस्सी और औजारों को रखने के लिए लकड़ी के बक्से जैसे बुनियादी उपकरण होते हैं जिसे ताड़ी संकलक अपनी कमर से बांधता है। ताड़ी संकलक पेड़ का चयन कर नारियल के रेशे से बनी रस्सी, जिसमे नारियल के छिलके बंधे होते हैं, का सीढ़ी की तरह उपयोग करके चढ़ता है। ताड़ या नारियल के फूल की नई कली के तने को चाकू से काटा जाता है फिर उसे नारियल के पत्ते से कस दिया जाता है। कटी हुई सतह पर बैकवाटर से लाई गई मिट्टी लगाई जाती है जो उसे जीवाणु के संक्रमण से मुक्त रखती है। कली में एक छोटा चीरा बनाकर ताड़ का रस एकत्र करने के लिए पेड़ पर एक साफ सूखे तूमा या मिट्टी के घड़े को बांध दिया जाता है। रस को प्रतिदिन एकत्र कर ऊर्जा पेय के रूप में सेवन किया जाता है। खमीरण के बाद इसका उपयोग मादक पेय के रूप में भी किया जाता है। ताड़ी से कुछ अन्य उत्पाद जैसे गुड़, सिरका, मादक पेय और यीस्ट भी बनाए जाते हैं।
आरोहण क्रमांक: 91.2267
स्थानीय नाम: ताड़ी उपकरण / कल्लू चेथु उपकरणंगल
समुदाय: लोक
स्थान: पथनमथिट्टा, केरल
Exhibit of the week- 108
(20th to 26th June 2022)
Kallu Chethu Upakaranangal
(Toddy Tools)
Toddy or Palm wine is a beverage drink taken from the sap of various species of palm trees such as the palmyra, date palms, and coconut palms. Toddy tapping is the action or practice of harvesting toddy. The sap is extracted and collected by the toddy tapper chethukaran from the palm or coconut tree flower before blooming. A Toddy tapping kit contains the basic tools like different types of knives, a round coconut shell container, a coil of rope, and a wooden box to hold the tools. The tapper ties this kit to his waist. The toddy tapper selects the tree and climbs by using a coir rope tied with an outer cover of coconut husk which works as a ladder. The new unopened bud of the palm or coconut flower is cut with a knife. The bud is then tightened with coconut leaf. Backwater clay is applied to the cut which keeps it free from bacterial infection. The sap is collected by tapping the palm making a small incision in the bud. A clean dry gourd vessel or clay pot is tied around the tree to collect the sap. The sap is collected every day and consumed as an energy drink. It is also used as an alcoholic beverage after fermentation. Some other products like palm jaggery, vinegar, arrack, and yeast are also made from toddy.
Acc. No.: 91.2267
Local Name: Toddy Tools /Kallu Chethu Upakaranangal
Community: Folk
Locality: Padinamdhitta, Kerala
#toddy #toddytools #kalluchethuupakaranangal #toddytappingtools #folk #pathnamchatta #kerala #igrms #museumfromhome #objectoftheweek #ethnograhicobject #museumobject #museumofman #museumofmankind #museumofhumankind #experienceigrms #igrmsstories #staysafe #covid19