IGRMS Menu

सप्ताह का प्रादर्श-EXHIBIT OF THE WEEK-167

सप्ताह का प्रादर्श-167
(
10 से 16 अगस्त 2023 तक)
 न्युप
बांस निर्मित बरसाती

न्युप स्थानीय सामग्रियों से निर्मित एक उथला शंक्वाकार  वर्षा कवच/बरसाती है जो क्षेत्रीय भिन्नता दर्शाता है। यह  खासी जनजाति की बरसाती है, जो विशेषतः बारिश  के दौरान उनके जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा होता है। न्युप अपने उपयोगितावादी उद्देश्यों के लिए जाना जाता है। इसे बनाने के लिए बांस की एक स्थानीय किस्म स्ल्यु का उपयोग किया जाता है। निर्माण प्रक्रिया में, ताड़ के पत्तों को पहले सुखाकर वांछित आकार दिया जाता है और किसी भारी वस्तु के नीचे दबाकर चपटा किया जाता है, फिर बांस की पतली पट्टियों को अंडाकार पैटर्न में बुनकर इसे जलरोधी बनाने के लिए ताड़ के पत्तों की दो परतें लगाई जाती हैं। किनारों को बांस की पतली खपच्चियों के साथ बांस के पतले तारों के द्वारा एक साथ बांधकर सिल दिया जाता है। इसकी लम्बी सतह व्यक्ति को पीछे की तरफ कमर तक ढक देती है। जब वे धान के खेतों में होते हैं तो यह शरीर को बारिश और धूप दोनों से बचाती है। न्यूप उन्हें अपने हाथों का उपयोग किए बिना सीढ़ीनुमा खेती की खड़ी पहाड़ी ढलानों पर  स्वतंत्र रूप से कार्य करने की सुविधा प्रदान करता है। न्युप न केवल एक उपयोगी वस्तु है बल्कि मेघालय का एक सांस्कृतिक प्रतीक भी है।

आरोहण क्रमांक- T/2019.238
स्थानीय नाम – न्युप , बांस निर्मित बरसाती
समुदाय – खासी
स्थान – पूर्वी खासी हिल्स, मेघालय

Exhibit of the week- 167
(10th to 16th August 2023)
KNUP

Bamboo rain shield

Knup is a shallow cone-shaped rain shield. It is made from locally available resources that may differ from region to region. It is a Khasi rain shield, which is an essential part of their lives, especially during monsoon. Knup is famous for its utilitarian purposes. A local variety of bamboo called slew is used to make Knups. In the making process, palm leaves are first dried and shaped into the desired size and patterned by flattening under a heavy object. The thin bamboo strips are then woven in an oval-shaped pattern and layered with two layers of palm leaves for waterproofing. The edges are sewn together with fine splits of bamboo and held together with bamboo pins. The elongated surface covers the back of the person up to the waist, protecting the body from both heavy rains and the sun when they are out in the paddy fields. The Knup not only protects themselves from rain but also allows them to work freely on the steep hill slopes of the terrace farming without using their hands for extra work. The Knup is not only a utility object but also a cultural symbol of Meghalaya.

Acc. No.- T/2019.238
Local Name – KNUP, Bamboo rain shield
Community – Khasi
Locality – East Khasi Hills, Meghalaya

#knup #bamboorainshield #rainshield #khasi #eastkhasihills #meghalaya #agriculture #igrms #museumfromhome #objectoftheweek #ethnograhicobject #museumobject #museumofman #museumofmankind #museumofhumankind  #experienceigrms #igrmsstories #staysafe